---विज्ञापन---

Video: ‘मुस्लिम देशों की विफलता के कारण बिगड़े हालात’ तुर्की के राष्ट्रपति ने क्यों कही ये बात?

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने इजरायल से ईरान पर आगे हमला न करने की सलाह दी है।

---विज्ञापन---

Mohammed Bin Salman: सऊदी के रियाद में अरब लीग और इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) की संयुक्त बैठक हुई। इस बैठक में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने इजरायल से ईरान पर आगे हमला न करने की सलाह दी है। प्रिंस ने गाजा और लेबनान में इजरायल की कार्रवाई को नरसंहार बताते हुए तुरंत युद्धविराम करने का आह्वान किया है। बैठक में प्रिंस ने आगे कहा कि फिलिस्तीन और लेबनान में हमारे भाइयों के खिलाफ इजरायली कार्रवाई तुरंत रुकनी चाहिए।

इस बैठक में तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने कहा कि मुस्लिम देशों की विफलता के कारण जमीन पर आज ये हालात बने हैं। कुछ पश्चिमी देशों ने इजरायल को सभी प्रकार के सैन्य, राजनीतिक, आर्थिक और नैतिक समर्थन दिया है। बता दें इससे पहले इजरायल के नए विदेश मंत्री गिदोन सार ने फिलिस्तीन को हमास का देश कहा था। सार ने अपने बयान में कहा था कि मुझे नहीं लगता कि फिलिस्तीनी राज्य की स्थापना होनी चाहिए।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 12, 2024 09:18 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola