vishnu ji.jpg

Video: सत्यनारायण की कथा से मिलते हैं कई चमत्कारी लाभ, मिट जाता है दुर्भाग्य का नामोनिशान

Satyanarayan Katha: पूर्णिमा तिथि पर सत्यनारायण भगवान की कथा कराने का खास महत्व होता है. घर में सत्यनारायण की कथा कराने से जीवन में कई चमत्कारी बदलाव आते हैं. इससे कई लाभ मिलते हैं. चलिए इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

Satyanarayan Katha: सत्यनारायण भगवान की पूजा अर्चना और सत्यनारायण की कथा कराना बेहद शुभ होता है. अगर कोई 12 पूर्णिमा तक सत्यनारायण की कथा कराता है तो यह बहुत ही अच्छा होता है. जिस घर में 12 पूर्णिमा तक सत्यनारायण भगवान की कथा होती है उनके पितृ प्रसन्न होते हैं. उन लोगों के जीवन से दुर्भाग्य का नामोनिशान मिट जाता है. सत्यनारायण भगवान की कथा से मन शांत होता है और तनाव से मुक्ति मिलती है.

विज्ञापन

प्रेत बाधा, पितृ बाधा, नजर और जादू से आप परेशान हैं या आपके घर में वास्तु दोष है. कलह, कर्जे से परेशान है तो सत्यनारायण भगवान की कथा कराएं. इसे कराने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. इस कथा को कराने से उत्तम संतान की प्राप्ति होती है. पूर्णिमा के दिन व्रत करें और गाय कन्या को खीर पूड़ी खिलाएं. अपने पड़ोसियों को भोजन कराए या पंजीरी का प्रसाद बाटें. इसके बारे में अधिक जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ