Dhanu 2026 Rashifal

Video: 2026 में शनि की ढैय्या के साथ-साथ गोचर का भी इस राशि के लोगों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव, खराब रहेगी सेहत

Dhanu 2026 Rashifal: रोग, संघर्ष, कर्म और न्याय के दाता शनि साल 2026 में धनु राशि वालों की मुश्किलों को बहुत ज्यादा बढ़ा देंगे. जहां कुछ लोगों के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी, वहीं कुछ जातक बढ़ते खर्चों के कारण परेशान रहेंगे. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं धनु राशि के वार्षिक राशिफल और 2026 के उपायों के बारे में.

Dhanu 2026 Rashifal: शनि की ढैय्या को अशुभ माना जाता है, जिस दौरान व्यक्ति को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस समय धनु राशि वालों के ऊपर शनि की ढैय्या चल रही है, जो साल 2026 में भी कायम रहेगी. हालांकि, शनि की ढैय्या के साथ-साथ शनि गोचर का भी अगले वर्ष धनु राशि वालों को अशुभ प्रभाव का सामना करना पड़ेगा. शनि के कारण आपके सुख में कमी आएगी. साथ ही स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिलेगी. खासकर, सीने में जलन, अकड़न और इन्फेक्शन की शिकायत रहेगी. जब-जब मौसम बदलेगा, तब-तब आपको अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा, अन्यथा आप गंभीर रूप से बीमार पड़ सकते हैं.

इसके अलावा कार्यक्षेत्र में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, जिस कारण महत्वपूर्ण कार्यों की गति धीमी हो जाएगी. यदि आप जानना चाहते हैं कि अगले साल धनु राशि वालों को और कौन-कौन सी चुनौतियों का सामना करना पडे़गा तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ