Kark Varshik Rashifal 2026
विज्ञापन

Video: शनि की कृपा से 2026 में इस राशिवालों को होगा धन लाभ, कुंडली में यात्राओं का भी है योग

Kark Varshik Rashifal 2026: कर्म और न्याय के दाता शनि साल 2026 में कर्क राशिवालों पर मेहरबान रहेंगे, जिस कारण उन्हें धन लाभ होगा. साथ ही धार्मिक यात्राओं पर जाने का मौका मिलेगा. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं कर्क राशि के वार्षिक राशिफल के बारे में.

Kark Varshik Rashifal 2026: साल 2026 के शुरू होने में ज्यादा समय नहीं बचा है. ज्योतिष दृष्टि से देखें तो ये वर्ष ग्रह गोचर के लिहाज से खास है. खासकर, न्याय के दाता शनि ग्रह का इस वर्ष मानव जीवन पर अच्छा-खासा प्रभाव पड़ने वाला है. द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में शनि ग्रह का राशि गोचर नहीं होगा, लेकिन 2 बार नक्षत्र गोचर होगा. इसके अलावा 2 महीने तक शनि देव अस्त रहेंगे, जबकि करीब 6 महीने तक वक्री चाल चलेंगे. वहीं, साल के अंत में मार्गी होंगे. ऐसे में समय-समय पर शनि की शुभ और अशुभ दोनों प्रकार की दृष्टि 12 राशियों के ऊपर पड़ेगी.

प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय बताते हैं कि साल 2026 में कर्क राशिवालों को शनि देव ज्यादा परेशान नहीं करेंगे. इस दौरान कर्क राशि के जातकों को यात्राएं करने का मौका मिलेगा, जिससे आर्थिक लाभ होगा. इसके अलावा भाग्य के साथ के कारण कुछ काम पूरे होंगे. अगर आप कर्क राशिवालों के राशिफल के बारे में और जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ