Vrishabh (Taurus) 2026 Horoscope & Astro Upay: ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को खास महत्व दिया गया है. ये एक ऐसा ग्रह है, जो भाग्य नहीं कर्मों के अनुसार व्यक्ति को फल देता है. प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय की मानें तो साल 2026 में शनि देव वृषभ राशि वालों का साथ देंगे. यदि ये लोग भाग्य की जगह मेहनत व कर्मों पर ध्यान देंगे तो सफलता इनके कदम चूमेगी.
दरअसल, 2026 में शनि का गोचर वृषभ राशि वालों के 11वें भाव में हो रहा है, जो शुभ फल प्रदान करेगा. एक तरफ जहां शनि की कृपा से आपकी कुछ मनोकामनाएं पूरी होंगी, वहीं दूसरी तरफ लंबे समय से अटके हुए कामों को भी गति मिलेगी. साथ ही आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनकी कुंडली में सफलता मिलने के योग हैं. इसके अलावा आपको लंबी और सुखद यात्राओं का सुख मिलेगा.
वृषभ राशि के राशिफल से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.