Singh Yearly Horoscope 2026

Video: 2026 में भी सिंह राशि वालों पर रहेगी शनि की ढैय्या; जानें करियर-सेहत और आय पर कैसा पड़ेगा प्रभाव?

Singh Yearly Horoscope 2026: कर्म-न्याय के दाता शनि की ढैय्या इस समय सिंह राशि वालों पर चल रही है, जो 2026 में भी जारी रहेगी. आज प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि साल 2026 सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा.

Singh Yearly Horoscope 2026: नवग्रहों के सबसे महत्वपूर्ण हिस्से में से एक शनि ग्रह को कर्म, न्याय, दुख और बीमारी का दाता माना जाता है. शनि गोचर के अलावा साढ़ेसाती, ढैय्या और दृष्टि का भी समय-समय पर राशियों के ऊपर प्रभाव पड़ता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2025 में शनि ग्रह का गोचर हुआ था, जिसके साथ ही सिंह राशि वालों पर शनि की ढैय्या का आरंभ हो गया. हालांकि, शनि की ये ढैय्या साल 2026 में भी सिंह राशि वालों के ऊपर जारी रहेगी. दरअसल, शनि की ढैय्या का असर करीब 2.5 वर्ष तक रहता है.

विज्ञापन

साल 2026 में सिंह राशि वालों को शनि की ढैय्या से मिले-जुले परिणाम मिलेंगे. यदि आप इस साल अच्छे कर्म करेंगे और ज्यादा से ज्यादा लोगों की सहायता करेंगे तो शनि की ढैय्या के अशुभ प्रभाव का सामना नहीं करना पड़ेगा. सिंह राशि के वार्षिक राशिफल के बारे में विस्तार से जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ