हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सरफराज खान के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी की मौत के बाद भी खेले मुशीर खान

Sarfaraz Khan: भारतीय टीम में वापसी का इंतजार कर रहे सरफराज खान के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. अपने करीबी की मौत के बाद भी उनके भाई मुशीर खान मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी में मैदान पर उतरे और धमाकेदार शतक जड़ा. दिन का खेल खत्म होने के बाद मुशीर ने बहुत ही इमोशनल कर देने वाली बात कही. मुशीर अपने इस करीबी की मौत से बहुत ज्यादा दुखी हैं. 

विज्ञापन
sarfaraz khan and musheer khan

Sarfaraz Khan: घरेलू क्रिकेट के सुपरस्टार सरफराज खान का परिवार बहुत ही करीबी की मौत से दुखी है. ऐसे समय में उनके छोटे भाई मुशीर खान मुंबई क्रिकेट टीम के लिए रणजी ट्रॉफी 2025-26 में खेलते हुए नजर आए. जहां पर उन्होंने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ सलामी बल्लेबाजी करते हुए जोरदार शतक जड़ा. शतक जड़ने के बाद करीबी की मौत के कारण मुशीर बहुत ज्यादा इमोशनल नजर आए. सरफराज खान हालांकि इस मैच की पहली पारी में सिर्फ 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं.  

मुशीर खान ने शेयर किया अपना दुख 

हिमाचल प्रदेश के खिलाफ जब सरफराज खान और मुशीर खान खेल रहे थे. उस समय उनके मामू का निधन हो गया था. शतक जड़ने के बाद इस बारे में बताते हुए मुशीर खान ने कहा, ‘सबसे पहले, यह शतक बहुत लंबे समय के बाद आया है, और मैं अपने मामू को खोने के बाद बहुत भावुक हूं, जिनके साथ मेरी बहुत सारी प्यारी यादें जुड़ी हैं. मैं उनकी गोद में खेला हूँ.’ बता दें कि सरफराज और मुशीर के पिता भी पहली बार उन्हें देखने के लिए स्टेडियम नहीं पहुंचे. दोनों भाई जब भी मुंबई में कोई मैच खेलते हैं, तो उनके पिता नौशाद खान स्टेडियम जरूर जाते हैं. 

ये भी पढ़ें: IND vs SA: ऑस्ट्रेलिया से वापस कब लौटेगी टीम इंडिया? गिल-बुमराह सहित इन 4 खिलाड़ियों पर भी आई अपडेट

विज्ञापन

युवा बल्लेबाज मुशीर खान की इस पारी के बारे में और जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले रवींद्र जडेजा के ट्रेड की खबर सुनकर CSK पर भड़के फैंस, धोनी से कर दी इमोशनल मांग 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola