Sarfaraz Khan Can Play IPL 2024: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बल्ले से धमाल मचाने वाले भारतीय युवा बल्लेबाज सरफराज खान को इस बार आईपीएल ऑक्शन में किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था। मिनी ऑक्शन के बाद भी कई टीमें सरफराज खान को अपने स्क्वॉड में शामिल कर सकती थी, लेकिन उनपर बाद में भी किसी भी टीम ने दांव नहीं लगाया था। खबरें यह भी आ रही थीं कि भारत के लिए डेब्यू करने के बाद कुछ टीमों ने सरफराज खान से संपर्क किया था।
वहीं कई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह भी बताया जा रहा है कि केकेआर की टीम काफी लंबे समय से सरफराज खान से बात कर रही थी, लेकिन केकेआर ने सरफराज खान को नहीं खरीदकर जेसन रॉय के रिप्लेसमेंट के तौर पर फिल साल्ट को टीम में शामिल कर लिया। इसके बाद भी सरफराज खान को एक टीम अपने स्क्वॉड में शामिल कर सकती है। दरअसल वह टीम कोई और नहीं बल्कि शुभमन गिल की टीम गुजरात टाइटंस है। हाल ही में गुजरात टाइटंस के विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज का बाइक एक्सीडेंट हो गया था। अगर फ्रेंचाइजी चाहे तो सरफराज खान को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर मौका दे सकती है।
अधिक जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
4 hrs agoइलाज के लिए तड़पता रहा बेटा, बुजुर्ग मां से लगवाया पोंछा, वीडियो वायरल
17 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
18 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
23 hrs agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
1 day agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
1 day agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
1 day agoयूपी कांग्रेस की कमान संभालते ही आराधना मिश्रा ने दिया ये बड़ा बयान
1 day agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines