हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2024: सरफराज खान की उम्मीदें खत्म! क्या अब नहीं खेल पाएंगे आईपीएल?

Sarfaraz Khan IPL 2024 Hopes May End: आईपीएल 2024 में सरफराज खान की खेलने की उम्मीदें अब लगभग खत्म होती नजर आ रही हैं। उन्हें सीजन से पहले दिसंबर में हुए ऑक्शन में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था। अब ऐसा भी हो सकता है कि वह पूरे सीजन से ही शायद बाहर रहेंगे। उनका आईपीएल में रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है और वह 50 मैचों में सिर्फ 585 रन बना पाए हैं।

विज्ञापन
Sarfaraz Khan IPL 2024 Hopes May End

Sarfaraz Khan IPL 2024: भारतीय टीम के लिए इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में डेब्यू करने वाले सरफराज खान के आईपीएल 2024 में खेलने की उम्मीदें अब लगभग खत्म नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि सरफराज को आईपीएल 17 के लिए हुए ऑक्शन में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था। जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें रिलीज कर दिया था। इसके बाद कई अटकलें थीं कि वह इस टीम में जा सकते हैं और उस टीम में जा सकते हैं। मगर यह सभी अटकलें थीं। अब फिलहाल कुछ ऐसा माहौल बन गया है जिस हिसाब से उनका आईपीएल के आगामी सीजन में खेलना मुश्किल लग रहा है।

सरफराज खान ने भारत के लिए शानदार डेब्यू किया है। मगर आईपीएल में वह पहले 50 मैच खेले हैं लेकिन प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। पिछले सीजन भी वह फ्लॉप रहे थे। यही कारण है कि वह ऑक्शन में अनसोल्ड रहे। अब क्या ऐसा कोई विकल्प बचा है कि उन्हें कोई टीम आईपीएल के लिए ले सकती है। उसके लिए देखें वीडियो रिपोर्ट:-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola