falseIND Vs ENG: जिसने सरफराज खान को टीम इंडिया से हटाया, उसी के सामने स्टार खिलाड़ी ने तूफानी शतक जमाया
Author: News24 हिंदी
2025-06-15 18:58:34
This browser does not support iframes.
IND vs ENG: भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए तैयारियों में जुट चुकी है। 20 जून से पहला मैच खेला जाना है। हालांकि सीरीज शुरू होने से पहले भारत और भारत A के बीच अभ्यास मैच खेला जा रहा है। इस मैच में सरफराज खान ने इंडिया A की ओर से हिस्सा लेते हुए टीम इंडिया के खिलाफ ताबड़तोड़ शतक जमा दिया। उन्होंने 76 गेंदों में 15 चौके और 2 छक्के की मदद से 101 रन बनाए और आलोचकों को करारा जवाब दे दिया। दरअसल, सरफराज खान को चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखाया था। अब अगरकर के सामने ही सरफराज ने शतक बनाकर करारा जवाब दिया है। अगरकर भी इंग्लैंड में मौजूद हैं और भारत और भारत A के बीच खेले जा रहे मुकाबले को देख रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines