हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Sara Ali Khan बनीं Ananya और Aditya के ब्रेकअप की वजह? तस्वीरों से शुरू हुआ अफवाहों का सिलसिला

Ananya Aditya Breakup Connection With Sara Ali Khan: अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के ब्रेकअप का कारण सामने आ गया है। लोगों ने अनन्या की खास दोस्त और एक्ट्रेस सारा अली खान को उनके ब्रेकअप का दोषी ठहराया है। लेकिन सारा ने ऐसा क्या किया कि उन पर अनन्या और आदित्य का रिश्ता तोड़ने का आरोप लग गया? चलिए जानते हैं।

विज्ञापन
Ananya Aditya Breakup Connection With Sara Ali Khan

Ananya Aditya Breakup Connection With Sara Ali Khan: बॉलीवुड के लवी डवी कपल अनन्या पांडे (Ananya Panday) और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) ब्रेकअप कर चुके हैं। ऐसी खबरें हैं कि अनन्या इस वक्त मूव ऑन करने की कोशिश कर रही हैं और बेहद दुखी हैं। हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपने ब्रेकअप पर चुप्पी नहीं तोड़ी है। लेकिन अब लोगों को समझ आ गया है कि इन दोनों का रिश्ता क्यों टूटा। अब एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) पर अनन्या और आदित्य का रिश्ता तोड़ने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

कहा जा रहा है कि इनके बीच सारा की वजह से ही दरार आई है। लोग आरोप लगा रहे हैं कि सारा ने ही अपनी दोस्त अनन्या और आदित्य का रिश्ता तुड़वाया है। दरअसल, अब सारा और आदित्य का नाम साथ जोड़ा जा रहा है। जैसे ही अनन्या और आदित्य के ब्रेकअप की खबरें आईं सारा की अपनी दोस्त के एक्स बॉयफ्रेंड संग तस्वीरें वायरल हो गईं। बता दें, सारा और आदित्य ‘मेट्रो इन दिनों’ नाम की फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। ऐसे में इन दोनों की जोड़ी देखकर लोग कयास लगा रहे हैं कि क्या पता ऑन स्क्रीन रोमांस करते हुए ऑफ स्क्रीन भी इनकी लव स्टोरी शुरू हो गई हो।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola