Hanuman Mantra Jaap Benefits: हनुमान जी को हिंदुओं के प्रमुख देवताओं में से एक माना जाता है, जो कि शक्ति, वीरता, भक्ति और निष्ठा का प्रतीक हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो लोग सच्चे मन से हनुमान जी की पूजा करते हैं, उन्हें हर तरह के भय से छुटकारा मिलता है. घर-परिवार में खुशियों का वास होता है और हर इच्छा हनुमान जी की कृपा से पूरी होती है. हालांकि, पूजा-पाठ के अलावा कुछ मंत्रों का नियमित जाप करके भी हनुमान जी को खुश किया जा सकता है. दरअसल, हनुमान मंत्रों में अद्भुत शक्ति होती है, जिनके प्रभाव से जीवन में स्थिरता आती है.
“मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्, वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये… ये हनुमान जी का एक शक्तिशाली मंत्र है. जो लोग नियमित रूप से इस मंत्र का जाप करते हैं, उन्हें संकटमोचन अपनी शरण में ले लेते हैं. इस मंत्र के जाप से व्यक्ति की बुद्धि बढ़ती है और क्रोध घटता है. यदि आप हनुमान जी के इस शक्तिशाली मंत्र के लाभ के बारे में और जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.