हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

VIDEO: 'जीरो से हीरो की कहानी', संजू सैमसन की जुबानी

South Africa vs India T20I: पहले टी20 मैच में संजू सैमसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तूफानी शतक लगाया। शतक लगाने के बाद संजू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई अहम बाते बताई।

विज्ञापन
Sanju Samson

South Africa vs India T20I: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने जीत के साथ आगाज किया है। पहले मैच को भारतीय टीम ने 61 रन से जीत लिया था। इसके साथ ही टीम इंडिया ने चार मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। पहले मैच में संजू सैमसन का तूफानी अंदाज देखने को मिला। संजू ने साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। इस मैच में संजू ने 50 गेंदों पर 107 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। वहीं मैच के बाद संजू सैमसन ने जीरो से हीरो बनने की कहानी बताई।

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए संजू ने बताया कि, “मेरे करियर में सफलता से ज्यादा नाकामी है। जब इस फेज से जाते हैं तो खुद पर शक होने लगता है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग भी काफी बाते करते हैं। जिसके बाद आप भी अपने बारे में सोचने लगते हो कि क्या आप इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए बने हो या नहीं। आईपीएल में अच्छा कर रहा है लेकिन इंटरनेशनल में क्यों नहीं? ऐसे ख्याल आते हैं लेकिन मेरे पास एक्सपीरियंस था तो मैं जानतू हूं मेरे पास क्या खासियत है? विकेट पर वक्त बिता पाया तो अच्छे शॉट्स खेल सकता हूं।”

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें