हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

falseसंजू सैमसन की शानदार फॉर्म ने बढ़ाई सूर्यकुमार यादव की टेंशन, शुभमन गिल पर लटकी तलवार

This browser does not support iframes.

विज्ञापन

Sanju Samson: एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम में तीन सलामी बल्लेबाजों को मौका मिला है। चयनकर्ताओं ने शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को मौका दिया है। इस टूर्नामेंट में भारत के लिए सलामी बल्लेबाज की भूमिका कौन निभाएगा। इस पर अभी भी संशय बरकरार है। माना जा रहा है कि शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाएंगे। लेकिन संजू ने अपनी हालिया फॉर्म से कप्तान सूर्यकुमार यादव की टेंशन बढ़ा दी है। उन्होंने केरला क्रिकेट लीग में दमदार प्रदर्शन किया है। संजू ने इस प्रतियोगिता में खेले गए 6 मैच में 73.60 की औसत के साथ 368 रनों को अपने नाम किया है। इस दौरान उन्होंने 1 शतक के अलावा 3 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं। अब सलामी बल्लेबाज के तौर पर संजू ने अपनी दावेदारी ठोक दी है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola