हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Asia Cup 2025 पर संजू सैमसन ने दिया बड़ा बयान, यूएई की मेजबानी पर खुलकर बोला स्टार खिलाड़ी

विज्ञापन

Sanju Samson: एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है। भारत-पाकिस्तान मैच 14 सितंबर को खेला जाएगा। भारत इस टूर्नामेंट का आधिकारिक मेजबान है। लेकिन टूर्नामेंट के सभी मुकाबले यूएई में खेले जाएंगे। हालांकि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर भारत में विरोध हो रहा है। इस मैच को रद्द करने की मांग की जा रही है। हाल ही में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच 2 मुकाबला होना था। लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना कर दिया। वहीं अब एशिया कप 2025 को लेकर संजू सैमसन का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि पिछली बार मैं यूएई में अंडर-19 विश्व कप और आईपीएल खेला था। मुझे यहां के लोगों से हमेशा शानदार समर्थन और उत्साह मिला है। मुझे उम्मीद है कि मैं फिर से ऐसा ही अनुभव करूंगा। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

Sponsored Links by Taboola