हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'कान खोलकर सुन लें...हिंदू का मतलब PM मोदी-BJP नहीं...' संजय राउत ने साधा निशाना, Video

Sanjay Raut Slams BJP And PM Modi: संजय राउत ने राहुल गांधी के बयान पर पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कुछ भी गलत नहीं कहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और पीएम मोदी का मतलब हिंदू नहीं है।

विज्ञापन
संजय राउत

Sanjay Raut Slams BJP And PM Modi: 18वीं लोकसभा के पहले सत्र में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पहली बार लोकसभा को संबोधित किया। मौका था राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बहस का। विपक्ष और पक्ष के सभी सांसदों के बाद राहुल गांधी ने अभिभाषण पर धन्यवाद भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने हिंदुत्व पर पीएम मोदी को जमकर घेरा। उनके इसी बयान का बचाव करते हुए शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि राहुल गांधी ने किसी भी हिंदू के खिलाफ कोई वक्तव्य नहीं दिया है। ये जो अपने आप को हिंदू समझते हैं जो संसद में बैठे थे वे अपने कान खोलकर सुन ले हिंदू का मतलब बीजेपी नहीं, हिंदू का मतलब पीएम मोदी नहीं है।

ये लोग हमेशा हमारी आलोचना करते थे महाराष्ट्र में कि हमने बीजेपी को छोड़ किया लेकिन ऐसा नहीं है हमनें बीजेपी को छोड़ा है हिंदुत्व को नहीं। बीजेपी के हिंदुत्व को हम हिंदुत्व नहीं मानते। बीजेपी नफरत फैलाने को ही वास्तविक हिंदुत्व मानती है। बता दें कि सोमवार 02 जुलाई को राहुल गांधी ने कहा कि हिंदू डर नहीं फैला सकता। बीजेपी डर फैला रही है। उन्होंने कहा कि मैं अयोध्या से शुरू करता हूं। जो लोग अपने आप को हिंदू कहते हैं वो 24 घंटे-घंटे हिंसा-हिंसा, नफरत-नफरत करते हैं। आप हिंदू हो ही नहीं। Video में देखें उन्होंने क्या कहा?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola