'क्या बगावत करेंगे शिवराज और गडकरी?' RSS प्रमुख के बयान पर संजय राउत ने दागा सवाल

Sanjay Raut Attacked RSS-BJP: शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने आरएसएस चीफ मोहन भागवट के एक बयान को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि अब भाजपा में संघ के नेताओं की कोई बात नहीं सुनी जाती है। इसके साथ ही उन्होंने पूछा कि भाजपा में जो नेता संघ से जुड़े हुए हैं क्या वह अहंकारी नेताओं के खिलाफ बगावत का रास्ता अपनाएंगे। देखिए पूरा वीडियो।

Sanjay Raut Slams Cm Eknath Shinde

शिवसेना (यूबीटी) MP संजय राउत।

लोकसभा चुनाव में इस बार भाजपा का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। इसे लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत का बयान भी सामने आया है। भागवत ने भाजपा नेताओं को अहंकार न पालने की नसीहत दी है। वहीं, भागवत के बयान के बाद अब शिवसेना (यूबीटी) के फायरब्रांड नेता संजय राउत ने तंज कसा है। राउत ने भाजपा को निशाने पर लिया तो संघ से भी सवाल किया कि अहंकार की सीमा लांघने वाले नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेता क्या बगावत करेंगे।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान जैसे नेता संघ से जुड़े हुए हैं। मैं पूछता हूं कि क्या उनमें संघ की बात नहीं मानने वालों का विरोध करने की क्षमता है? राउत ने आगे कहा कि संघ ने तो कहा था कि महाराष्ट्र में भाजपा का शिवसेना के साथ गठबंधन नहीं टूटना चाहिए। लेकिन भाजपा ने महाराष्ट्र में शिवसेना ही तोड़ दी। इसके बाद एनसीपी को भी तोड़ दिया। बता दें कि हालिया लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद भाजपा के महाराष्ट्र में राजनीतिक समीकरण सध नहीं पा रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ