Sanjay Raut संविधान की हत्या पर फिर भड़के; जानें अब किस पर साधा निशाना और कहा- इस्तीफा देना चाहिए

Sanjay Raut Samvidhan Hatya Divas: संजय राउत ने संविधान हत्या दिवस को लेकर एक बार फिर बात करते हुए PM मोदी पर भड़ास निकाली है। उन्होंने इसके लिए सीधे तौर पर प्रधानमंत्री मोदी को जिम्मेदार ठहराया है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या मामला है?

sanjay-raut

Sanjay Raut Reaction Samvidhan Hatya Divas: उद्धव ठाकरे की शिव सेना के नेता संजय राउत ने एक बार फिर संविधान हत्या दिवस पर बात की। इस बार उन्होंने संविधान हत्या दिवस को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर अपनी भड़ास निकाली। दरअसल मोदी सरकार ने फैसला लिया है कि हर साल 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस फैसले का विरोध जताया जा रहा है। संजय राउत ने पहले भी इस फैसले पर विरोध जताते हुए कहा कि कांग्रेस और इंदिरा गांधी को आपातकाल लगाने का फैसला हालात देखते हुए लेना पड़ा। अटल बिहारी वाजपेयी के सामने उस तरह के हालात होते तो शायद वह भी आपातकाल लगाने का फैसला लेते। शिवसेना अध्यक्ष बालासाहेब ठाकरे और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) ने भी उस समय आपातकाल का समर्थन किया था। एक बार फिर संजय राउत ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए तीखा बयान दिया है। इस बार उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को टारगेट किया है। आइए देखते हैं कि संजय राउत क्या कह रहे हैं?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ