हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Samrat Choudhary की कसम अधूरी, Ayodhya में मुंडन करा कर पगड़ी खोलेंगे, समझिए पूरा मामला

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी
विज्ञापन

Bihar Deputy CM Samrat Choudhary: बिहार में बीजेपी के साथ मिलकर सरकार चला रहे सीएम नीतीश कुमार इन दिनों पूरे देश की राजनीति में किंगमेकर की भूमिका में हैं। इससे पहले उन्होंने आरजेडी के साथ रहते हुए इंडिया गठबंधन की नींव रखी थी, लेकिन फरवरी 2024 में वे एक बार फिर बीजेपी के साथ आ गए। सितंबर 2022 में नीतीश कुमार ने बीजेपी से नाता तोड़कर बिहार में आरजेडी और कांग्रेस का दामन थाम लिया था। इस दौरान बिहार में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने शपथ लेते हुए पगड़ी बांधी थी और कहा था कि नीतीश कुमार को सीएम की कुर्सी से उतारने के बाद ही वे पगड़ी उतारेंगे, लेकिन उनका यह सपना तो चकनाचूर हो गया।

हालांकि फरवरी में जब वे डिप्टी सीएम बने तब भी उन्होंने कहा था कि वे अध्योध्या जाकर मुंडन कराएंगे। अब सम्राट चौधरी ने वह तारीख भी बता दी है। वे 3 जुलाई को अयोध्या जाकर पगड़ी उतारेंगे। बता दें कि बिहार में हुए लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 40 में से 30 सीटों पर एनडीए जीत दर्ज करने में सफल रहा। 12 सीटों पर बीजेपी, तो 12 सीटें जेडीयू और 1 सीट पर जीतनराम मांझी और 5 सीटों पर चिराग पासवान और उनकी पार्टी के सांसद विजयी हुए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola