anuj kumar chaudhary
विज्ञापन

Video: संभल के CO अनुज कुमार चौधरी पर 'दादागिरी' यूट्यूबर को पड़ी 'महंगी'

Anuj Kumar Chaudhary: यूट्यूबर मशकूर रजा दादा और CO अनुज कुमार चौधरी की फोन पर हुई इस बात की ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Youtuber Mashkoor Raza Dada: मशहूर होने के लिए लोग सोशल मीडिया पर आजकल हर सीमाएं लांघ रहे हैं। इसी कड़ी में यूपी संभल के यूट्यूबर मशकूर रजा दादा को स्थानीय CO अनुज कुमार चौधरी को इंटरव्यू के लिए दबाव बनाना महंगा पड़ गया। फोन करने पर जब सीओ ने इंटरव्यू देने से इनकार कर दिया तो मशकूर रजा ने दबाव बनाने के लिए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और डीजीपी प्रशांत कुमार तक के नाम ले डाला।

जानकारी के अनुसार यूट्यूबर मशकूर रजा दादा और CO अनुज कुमार चौधरी की फोन पर हुई इस बात की ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोन पर सीओ बार-बार इंटरव्यू के लिए मना करने और यूट्यूबर के योजनागत तरीके से उन्हें उकसाने की बात कर रहे हैं। जबकि यूट्यूबर लगातार उन्हें अपने चैनल पर आकर इंटरव्यू देने के लिए कहता सुनाई पड़ रहा है। हालांकि पुलिस अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मशकूर रजा दादा को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद वह एक वीडियो में लोगों से इस सब के लिए माफी मांगता दिखाई पड़ा। वह बोला कि उसने जल्दी मशहूर होने और अपने चैनल पर व्यूज बढ़ाने के लिए ऐसा किया था।

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ