नदी में मिला लावारिस शव, निकालने की बजाए तेज धारा में बहा दिया, देखें वीडियो
Author: Amit Kasana
Sep 16, 2024 10:39 PM IST
This browser does not support iframes.
Samastipur river dead body: बिहार के समस्तीपुर जिले में एक शर्मनाक कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां मुफस्सिल थानाक्षेत्र के रघुनाथपुर छतौना गांव के पास बूढ़ी गंडक नदी में एक लावारिस शव मिला। शव देखकर किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शव को निकालने की बजाए पुलिस वहां से चली गई। इस बीच स्थानीय चौकीदार ने शव को रस्सी बांधकर नदी की तेज धारा में बहा दिया।
इस पूरे मामले ने जब तूल पकड़ा जब चौकीदार का किसी ने ऐसा करते वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। सोशल मीडिया पर मामले के तूल पकड़ने पर पुलिस प्रशासन हरकत में आया है और अब इस पूरे मामले की जांच करने की बात कह रहा है। पुलिस के अनुसार शव गहराई में था जब वह उसे निकालने का बंदोबस्त कर दोबारा नदी के पास पहुंची तो शव वहां नहीं था, किसी ने बताया कि शव बह गया। बता दें सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शव के पास पैंट और शर्ट पहने एक शख्स है, जिसने शव को गहरे पानी में बहा दिया। पुलिस के अनुसार मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।