हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Video: BJP नेता की बदसलूकी का ऑडियो वायरल, सपा विधायक को धमकाने पर गिरफ्तार

Naseem Solanki vs Dheeraj Chaddha: सपा विधायक और भाजपा नेता के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है। दोनों के बीच फोन पर 2 बार बातचीत हुई। दोनों बाद दोनों की ओर से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। विधायक ने पुलिस को शिकायत दी, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

Naseem Solanki Dheeraj Chaddha Controversy: समाजवादी पार्टी की विधायक नसीम सोलंकी को धमकाने वाला भाजपा नेता धीरज चड्ढा गिरफ्तार हो गया है। उसने विधायक को फोन करके धमकाया था कि क्षेत्र में अलाव जलवाए, नहीं तो वह उन्हें जूते से पीटेगा। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद एक्शन हुआ है। पुलिस ने धमकाने वाले के घर में रात में दबिश दी थी, लेकिन आरोपी फरार हो गया था। उसकी लोकेशन ट्रेस करते हुए पुलिस ने धीरज चड्ढा को विनायकपुर के एक घर से गिरफ्तार किया। सपा विधायक नसीम सोलंकी सजायाफ्ता पूर्व सपा विधायक की पत्नी हैं।

ठंड में अलाव जलाने के मुद्दे पर नसीम की भाजपा नेता से तकरार हुई। फोन पर दोनों के बीच 2 बार बातचीत हुई, जिसका ऑडियो वायरल हो रहा है। ऑडियो के अनुसार, दोनों नेताओं ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, लेकिन विधायक नसीम सोलंकी ने पुलिस कमिश्‍नर अखिल कुमार को भाजपा नेता के खिलाफ बदसलूकी करने की लिखित शिकायत दी। दोनों के बीच तकरार इतनी हो गई थी कि धीरज चड्ढा ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव तक को चुनौती दे दी थी। धीरज ने नसीम सोलंकी पर भ्रष्‍टाचारी होने का आरोप भी लगाया। आइए दोनों के बीच हुई बातचीत का ऑडियो सुनते हैं…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola