salman khan family tree

Salman Khan के खानदान में 19 मेंबर कौन-कौन? बड़े बेटे की शादी को तरसे सलीम खान

Salman Khan Family Tree: सलमान खान का फैमिली ट्री काफी बड़ा है। बेशक भाईजान अभी तक कुंवारे हैं मगर उनके घर में कुल 19 सदस्य हैं। सलमान के पूर्वज अफगानिस्तान के पठान थे तो उनके पिता सलीम खान फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ने वाले परिवार के पहले सदस्य बने।

Salman Khan Family Tree: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का फैमिली ट्री काफी बड़ा है। भाईजान के पूर्वजों का कनेक्शन अफगानिस्तान से रहा है। वहीं सलीम खान से पहले खान परिवार का फिल्म इंडस्ट्री से कोई ताल्लुक नहीं था। सलमान के परदादा ब्रिटिश फौज में थे तो उनके दादा इंदौर के DIG थे।

विज्ञापन

सलमान खान के फैमिली ट्री की बात करें सलीम खान ने दो शादियां की। उनकी दोनों पत्नियों के नाम सलमा खान और हेलन है। वहीं सलीम के तीन बेटे और तीन बहुएं रह चुकी हैं। सलमान खान बेशक अभी तक बैचर हैं मगर अरबाज खान ने दो शादियां की तो सोहेल खान भी एक शादी कर चुके हैं। इसके अलावा सलीम खान की दो बेटियां अलवीरा और अर्पिता हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। साथ ही उनके 7 नाती-पोते हैं। ऐसे में 19 लोगों से भरा-पूरा खान परिवार होने के बावजूद सलीम खान बड़े सलमान की शादी देखने को तरस गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ