Saleem Sherwani Resign Reason: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को लगातार झटके लग रहे हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद अब सलीम शेरवानी ने भी अपने महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। बदायूं से पांच बार सांसद रहे सलीम शेरवानी ने रविवार को अखिलेश यादव को पत्र लिखा और इससे पहले अपने समर्थकों के साथ मीटिंग भी की। इस्तीफे के बाद अब उनका बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने अपने राजनितिक सफर के बारे में भी बताया। वह 1984 से राजनीति में हैं। उन्होंने भाजपा की नीतियों को लेकर भी कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ही उनका मुकाबला कर रही है। अपने बयान में उन्होंने आगे कहा कि जब इंसान राजनीति में आता है तो उसका उद्देश्य देश की सेवा करना होता है मगर सेवा उस समय हो सकती है जब उस आदमी को कोई ताकत दी जाए। ऐसा कहा जा रहा है कि उन्हें इस बार राज्यसभा का टिकट नहीं दिया गया इसलिए वो नाराज़गी में इस्तीफा दे रहे हैं लेकिन इसके जवाब में उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। 2024 के चुनाव को लेकर भी उन्होंने काफी बड़ी बात कही। अखिलेश यादव को भेजे पत्र में उन्होंने क्या-क्या लिखा उसके बारे में भी उन्होंने खुलकर बात की।
संबंधित खबरें
यूपी कांग्रेस की कमान संभालते ही आराधना मिश्रा ने दिया ये बड़ा बयान
3 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
13 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
13 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
15 hrs agoप्रदर्शनकारियों के लिए गुड न्यूज! अब कांग्रेस के वकील लड़ेंगे आपका केस
1 day agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
1 day ago'परमिशन देने वाली दिल्ली पुलिस कौन होती है...', CJP प्रवक्ता का बड़ा बयान
2 days agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त