हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

GT vs RR: साई सुदर्शन का धमाका, बटलर-शाहरुख ने भी लूटी महफिल, गुजरात के बैटर्स का हल्ला बोल

GT vs RR: अहमदाबाद के मैदान पर राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने जमकर धमाल मचाया। साई सुदर्शन ने धांसू पारी खेली, तो राहुल तेवतिया और बटलर ने भी खूब धमाल मचाया।

विज्ञापन
GT vs RR

GT vs RR: आईपीएल 2025 के 23वें मैच में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जमकर गदर मचाया। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 217 रन लगाए। टीम की ओर से एक बार फिर साई सुदर्शन का बल्ला गरजा और उन्होंने 53 गेंदों पर 8 चौके और तीन छक्कों की मदद से 82 रन ठोके। इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में सुदर्शन के बल्ले से निकला यह तीसरा और अहमदाबाद में पांचवां अर्धशतक रहा। हालांकि, कप्तान गिल फ्लॉप रहे और वह सिर्फ 2 रन ही बना सके।

नंबर तीन पर उतरे जोस बटलर ने 25 गेंदों में 36 रन ठोके। वहीं, शाहरुख खान इस सीजन पहली बार फॉर्म में दिखाई दिए और उन्होंने 20 गेंदों में 180 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 36 रन बनाए। अंतिम ओवरों में राहुल तेवतिया ने 200 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 24 रन जड़े। वहीं, राशिद खान ने 4 गेंदों में 12 रन बनाए।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola