IPL 2025: ऑरेंज कैप की रेस में मिचेल मार्श की एंट्री, इस गेंदबाज के सिर की शोभा बढ़ा रही पर्पल कैप
Author: Shubham Mishra
2025-04-23 14:35:56
This browser does not support iframes.
IPL 2025: 22 अप्रैल की शाम दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को घर में घुसकर 8 विकेट से रौंद डाला। एलएसजी के पूर्व कप्तान केएल राहुल ने बल्ले से जमकर गर्दा उड़ाया। राहुल ने 57 रन की नाबाद पारी खेलते हुए दिल्ली को इस सीजन की छठी जीत दिलाई। लखनऊ की तरफ से मिचेल मार्श का बल्ला एक बार फिर बोला और उन्होंने 36 गेंदों पर 45 रन की धांसू पारी खेली। वहीं, एडम मार्करम ने 33 गेंदों पर 52 रन जड़े।
मार्श ऑरेंज कैप की रेस में अब चौथे नंबर पर आ गए हैं। इस सीजन कंगारू बल्लेबाज ने अब तक खेले 8 मैचों में 344 रन ठोके हैं। हालांकि, ऑरेंज कैप अभी साई सुदर्शन के पास ही है। उन्होंने आईपीएल 2025 में अभी तक 417 रन ठोके हैं। पर्पल कैप प्रसिद्ध कृष्णा के सिर की शोभा बढ़ा रही है। कृष्णा 8 मैचों में 16 विकेट निकाल चुके हैं। कुलदीप यादव 12 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines