IPL 2025

IPL 2025: इन 2 बल्लेबाजों के बीच ऑरेंज कैप की लड़ाई, जानिए किसके सिर सज रही पर्पल कैप

IPL 2025: गुजरात टाइटंस के दो बल्लेबाजों के बीच ऑरेंज कैप के लिए जंग जारी है। वहीं, पर्पल कैप प्रसिद्ध कृष्णा के सिर की शोभा बढ़ा रही है।

IPL 2025: आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की तीन टीमें फाइनल हो चुकी हैं। गुजरात टाइटंस, आरसीबी और पंजाब किंग्स ने अंतिम चार में अपनी जगह बना ली है। गुजरात के बल्लेबाजों का प्रदर्शन इस सीजन कमाल का रहा है। टीम के दो बैटर्स के बीच ऑरेंज कैप के लिए जोरदार घमासान देखने को मिल रहा है। 12 मैचों में 617 रन जड़कर साई सुदर्शन का ऑरेंज कैप पर कब्जा बरकरार है। हालांकि, शुभमन गिल ठीक उनके पीछे हैं। गिल इस सीजन 12 मैचों में 601 रन ठोक चुके हैं।

विज्ञापन

नंबर तीन पर मौजूद यशस्वी जायसवाल अभी काफी दूर हैं और उन्होंने कुल 523 रन बनाए हैं। पर्पल कैप अभी भी प्रसिद्ध कृष्णा के सिर की शोभा बढ़ा रही है। 12 मैचों में कृष्णा 21 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। वहीं, नूर अहमद 20 विकेट लेकर लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं। जोश हेजलवुड 18 विकेटों के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ