Sai Sudarshan: आईपीएल 2025 में अब तक खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने अब तक 5 मैच खेले हैं और 4 जीत हासिल करते हुए अंक तालिका में नंबर 1 पर बनी हुई है। टीम के अधिकतर खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं। सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन ने भी कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने अब तक खेले गए 5 मैच में 54.60 की औसत के साथ 273 रन बनाए हैं। इस दौरान साईं सुदर्शन ने 3 अर्धशतक अपने नाम किए हैं। वह फिलहाल आईपीएल 2025 में निकोलस पूरन के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
आखिरी 5 आईपीएल पारियों की बात करें तो साईं के बल्ले से 82,5,49, 63 और 74 रन निकले हैं। सुदर्शन ने अपने बल्ले से कोहराम मचा कर भारतीय टीम में वापसी का दावा मजबूत किया है। सुदर्शन ने भारत के लिए 3 वनडे मैच में 127 रन बनाए हैं, जबकि 1 टी-20 मैच में भी उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया है। देखना दिलचस्प होगा कि शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें भारतीय टीम में शामिल होने का मौका मिलता है या नहीं।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
8 hrs agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
11 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
11 hrs agoदिल्ली से हरियाणा तक BJP का शक्ति प्रदर्शन, क्या होगा मुद्दा?
23 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
1 day agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
1 day agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
1 day agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
2 days agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines