हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bihar : Rupauli में चिराग के बागी ने बिगाड़ा JDU का गेम, उपचुनाव में Nitish को तगड़ा झटका

Rupauli By Poll 2024: बिहार के पूर्णिया जिले की रुपौली सीट पर हुए उपचुनाव में इंडिया और एनडीए दोनों को मात मिली। हैरानी इसलिए नहीं है कि कलाधर मंडल चुनाव हार गए हैरानी की वजह निर्दलीय शंकर सिंह का चुनाव जीतना है। जबकि कलाधर मंडल के लिए स्वयं सीएम नीतीश कुमार भी प्रचार में उतर गए थे।

विज्ञापन
चिराग पासवान की पार्टी से बागी होकर चुनाव लड़े थे शंकर सिंह

Rupauli By Election Result 2024: 7 राज्यों की 13 सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को करारी शिकस्त मिली। इन उपचुनावों में बीजेपी को 2 तो कांग्रेस को 4 सीटों पर जीत मिली। जबकि 4 सीटें टीएमसी ने जीतीं। वहीं 1 सीट आप ने और बिहार की रुपौली सीट पर निर्दलीय शंकर सिंह ने जीत दर्ज की। बिहार के इस निर्दलीय विधायक की जीत काफी चौंकाने वाली रही। एनडीए की ओर से जेडीयू के कलाधर मंडल उम्मीदवार थे, जबकि इंडिया गठबंधन की ओर से आरजेडी की बीमा भारती मैदान में थीं। शुरुआत में दोनों के बीच कांटे की टक्कर थी लेकिन बाजी मार ली निर्दलीय शंकर सिंह ने। आइये जानते हैं कैेसे?

जानकारी के अनुसार शंकर सिंह चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर उतरने से पहले चिराग पासवान की एलजेपी में थे। लेकिन एनडीए की ओर से जेडीयू के नेता कलाधर मंडल को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद वे बागी हो गए और निर्दलीय ही मैदान में उतर गए। कलाधर मंडल की जीत के लिए पूरी नीतीश कैबिनेट और स्वयं नीतीश कुमार मैदान में उतर गए थे लेकिन वे चुनाव हार गए। ऐसे में ये सवाल उठ रहा है कि क्या रुपौली उपचुनाव में एनडीए के हार की वजह चिराग पासवान है। ऐसे में आइये वीडियो के जरिए समझते हैं पूरा सच…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola