हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

'बीमा भारती के लिए INDIA से कोई प्रचार करने नहीं आया...' By Poll के नतीजों पर क्या बोले सांसद पप्पू यादव

Pappu Yadav Exclusive Interview: बिहार की रुपौली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में 5 बार विधायक रही बीमा भारती 15 हजार से अधिक वोटों से पिछड़ गई है। इस पर पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन का कोई नेता उनके लिए प्रचार करने नहीं आया।

विज्ञापन
Pappu Yadav, Bima Bharti

Rupauli Bihar By Election Result 2024: देशभर में 7 राज्यों की 13 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे अब लगभग साफ हो चुके हैं। अब तक बीजेपी हिमाचल में एक सीट पर जीत दर्ज कर पाई है। वहीं कांग्रेस हिमाचल की 2 और उत्तराखंड की दो सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बिहार की एकमात्र सीट पर रुपौली पर हुए चुनाव में बीमा भारती पिछड़ गई है। उन्हें निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह ने पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि रुपौली सीट से बीमा भारती 5 बार की विधायक रही हैं। वहीं इस बार उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन वे निर्दलीय पप्पू यादव से चुनाव हार गई थीं। ऐसे में विधानसभा चुनाव में पप्पू यादव ने बीमा भारती को पूरा सपोर्ट किया था इसके बावजूद वे रुझानों में पिछड़ रही है।

न्यूज 24 से एक्सलूसिव बातचीत में सांसद पप्पू यादव ने कहा कि बाई इलेक्शन में जीत उसी की होती है जहां जिस पार्टी की सरकार होती है। बिहार में एनडीए की सरकार है ऐसे में उनका प्रत्याशी जीतना चाहिए लेकिन वे पिछड़ रहे हैं। एनडीए की ओर से कई मंत्री आकर प्रचार करके गए। बीमा भारती की ओर से कोई प्रचार करने नहीं गया। गठबंधन का कोई नेता प्रचार करने के लिए नहीं गया। आइये जानते हैं पप्पू यादव ने एक्सलूसिव बातचीत में न्यूज 24 से क्या कहा?

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें