Rubina Dilaik की यूट्यूबर बहन Jyotika Dilaik ने खरीदा रिजॉर्ट, करीब डेढ़ साल पहले लिया था आलीशान घर

रुबीना दिलैक की छोटी बहन ने एक महंगी प्रॉपर्टी खरीद ली है। यूट्यूब की कमाई से घर के बाद अब ज्योतिका आलीशान रिजॉर्ट की मालकिन बन गई हैं।

Jyotika Dilaik Rubina Dilaik

रुबीना दिलैक की तरह ही उनकी दोनों बहनें भी बेहद आलीशान जिंदगी जीती हैं। वहीं, रुबीना की छोटी बहन ज्योतिका तो पॉपुलैरिटी के मामले भी पीछे नहीं हैं। ज्योतिका यूट्यूब पर वीडियो बनाकर बेहद फेमस हो गई हैं। साथ ही मोटी कमाई भी कर रही हैं। व्लॉग्स बनाकर ज्योतिका काफी मालामाल हो गई हैं। आज कल टीवी स्टार्स भी शोज छोड़कर अपना व्लॉगिंग चैनल खोल रहे हैं और करोड़ों की कमाई कर रहे हैं। रुबीना की बहन भी व्लॉग्स के जरिए महीने का लाखों रुपये कमाती हैं।

आपको बता दें, ज्योतिका ने साल 2023 में अपनी कमाई से एक आलीशान घर खरीदा था और उन्होंने अपने व्लॉग्स में फैंस को घर का कोना-कोना दिखाया था। वहीं, अब रुबीना दिलैक ने अपने पति के साथ मिलकर लग्जरी रिजॉर्ट खरीद लिया है। एक बार फिर वो करोड़ों की प्रॉपर्टी की मालकिन बन गई हैं। खबरों के मुताबिक, रिजॉर्ट में अभी रेनोवेशन चल रहा है और जल्द ही कपल के न्यू रिजॉर्ट की झलक भी देखने को मिल सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ