हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

VIDEO: इन 3 खिलाड़ियों पर RTM कार्ड इस्तेमाल कर सकती हैं फ्रेंचाइजियां, मिलेंगे करोड़ो रुपये!

IPL 2025 Auction: आईपीएल 2025 ऑक्शन में 3 खिलाड़ियों पर आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। इनपर करोड़ों की बोली लग सकती है।

विज्ञापन
RCB

IPL 2025 Auction: 24 और 25 नवंबर को आईपीएल 2025 ऑक्शन का आयोजन होने जा रहा है। खिलाड़ियों का बाजार इस बार सऊदी अरब के शहर जेद्दा में सजने वाला है। सभी टीमें अपनी रणनीति तैयार कर चुकी हैं। इस बार कई बड़े चेहरे आईपीएल में नजर आने वाले हैं। 31 अक्टूबर को फ्रेंचाइजियों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी की थी, जिसमें कई खिलाड़ियों को रिलीज भी कर दिया गया है। हालांकि कुछ ऐसे भी खिलाड़ी थे, जिन्होंने आईपीएल में पिछले सीजन अच्छा प्रदर्शन किया था।

लेकिन इसके बावजूद इन खिलाड़ियों को टीम में जगह नहीं मिली। अब माना जा रहा है कि इन खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजियां आरटीएम कार्ड का उपयोग कर अपने दल का हिस्सा बनाएंगी। इन खिलाड़ियों में दिल्ली कैपिटल्स के जैक फ्रेजर मैकगर्क, आरसीबी के मोहम्मद सिराज और पंजाब किंग्स के अर्शदीप सिंह का नाम शामिल है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: पंत को रिप्लेस कर सकते हैं ईशान किशन, 20 करोड़ तक की लग सकती है बोली

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola