Team india (65)
विज्ञापन

VIDEO: रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, अंग्रेजों के खिलाफ जमकर बोला हिटमैन का बल्ला

Rohit Sharma: इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा ने 3 रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

Rohit Sharma: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कटक में खेला गया। इस मैच में रोहित शर्मा ने धमाकेदार शतक जमाया। रोहित वनडे प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ा है।

इसके अलावा रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन चुके हैं। उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा है। क्रिस गेल के नाम 331 छक्के थे। लेकिन अब वह गेल से आगे निकल चुके हैं। वहीं रोहित ने अपने वनडे करियर का दूसरा सबसे तेज शतक बनाया है। उन्होंने 76 गेंदों में शतक पूरा किया था। उन्होंने इस मैच में 90 गेंदों में 119 रनों की पारी खेली थी। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

Advertisment

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ