Team India - 2025-03-11T194047.415

VIDEO: विश्व कप 2027 पर क्या बोले रोहित शर्मा? संन्यास पर दिया बड़ा अपडेट

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने अपनी रिटायरमेंट पर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने विश्व कप 2027 खेलने पर भी चुप्पी तोड़ी है।

Rohit Sharma:  रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार खेल दिखाया। फाइनल तक अजेय रहने वाली भारतीय टीम ने रोहित की कप्तानी में दूसरा आईसीसी खिताब अपने नाम कर लिया। अब भारतीय टीम की निगाहें वनडे विश्व कप 2027 को लेकर हैं। क्या भारत के लिए रोहित विश्व कप 2027 खेलेंगे या नहीं। इस सवाल का जवाब खुद हिटमैन ने अपने इंटरव्यू में दिया है।

विज्ञापन

स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए भारतीय कप्तान ने कहा कि मैं कोई रेखा नहीं बनाना चाहता और कुछ नहीं कहना चाहता कि 2027 विश्व कप 2027 खेलूंगा या नहीं। अभी इस पर बात करने का कोई मतलब नहीं है। सच्चाई ये है कि मैंने अपने करियर को एक समय में एक ही कदम आगे बढ़ाया। मुझे ज्यादा आगे तक सोचना पसंद नहीं है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ