Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया और 44 गेंदों में शानदार 84 रनों की पारी खेली. रोहित ने 21 दिन बाद मैदान पर वापसी की थी. 12 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रोहित को हैमस्ट्रिंग का सामना करना पड़ा था. इसके बाद रोहित 5 मैच मुंबई के लिए नहीं खेल पाए थे. वहीं, रोहित शर्मा जब वानखेड़े स्टेडियम में अभ्यास कर रहे थे, तब उनके शॉट से ग्राउंड स्टाफ को बुरी तरह चोट लगी. इसके बाद रोहित शर्मा खुद ग्राउंड स्टाफ के पास गए और उनका हाल चाल लिया. रोहित काफी देर तक ग्राउंड स्टाफ के पास मौजूद थे. अब रोहित शर्मा की तारीफ दुनिया में हो रही है. उनके इस जेस्चर को खासा पसंद किया जा रहा है. रोहित अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं. इसलिए उन्हें फैंस के बीच खासा पसंद किया जाता है.
---विज्ञापन---