Team India (59)

IND vs ENG: विकेटकीपिंग में रोहित शर्मा की पहली पसंद कौन? हिटमैन ने दे दिया जवाब

Rohit Sharma: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने नागपुर वनडे से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में 5 बड़े सवालों का जवाब दिया है। उन्होंने हार्दिक पांड्या और मोहम्मद शमी पर भी बात की है।

Rohit Sharma: भारतीय टीम 6 फरवरी से नागपुर के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में भाग लेने के लिए तैयार है। टी-20 सीरीज 4-1 से अपने नाम करने के बाद भारतीय टीम का हौसला बुलंद है। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ये सीरीज दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम है। रोहित शर्मा भी नागपुर वनडे मैच के एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए नजर आए। उन्होंने अपनी प्रेस में 5 बड़े सवालों का जवाब दिया है। उन्होंने इस दौरान हार्दिक पांड्या को बेस्ट ऑलराउंडर बताया।

विज्ञापन

जबकि मोहम्मद शमी की भी उन्होंने खूब तारीफ की। राहुल की विकेटकीपिंग को लेकर उन्होंने कहा कि वह वनडे में लगातार विकेटकीपिंग कर रहे हैं। ऐसे में हम चाहेंगे कि वह इसको बरकरार रखें। ऐसे में साफ है कि ऋषभ पंत पहले मैच में विकेटकीपिंग नहीं करेंगे। बुमराह पर बात करते हुए भारतीय कप्तान ने कहा कि स्कैन होने के बाद ही हम बुमराह पर फैसले ले पाएंगे। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ