VIDEO: ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले इन 2 खिलाड़ियों ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, आंकड़े देख फटी रह जाएंगी आंखें

Border Gavaskar Trophy 2025: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया के 2 खिलाड़ी आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं, जो टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय है।

IND vs NZ (10)

Border Gavaskar Trophy 2025: न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद भारतीय टीम को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होना है, जहां पर 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। टीम इंडिया नवंबर के मध्य में ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरेगी। पहला मैच 22 नवंबर से होने वाला है। हालांकि इस सीरीज से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली की फॉर्म ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है। दोनों खिलाड़ी इन दिनों आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में दोनों ही बल्लेबाज खराब प्रदर्शन करते हुए देखे गए। रोहित ने 3 मैच की 6 पारियों में 15.16 की खराब औसत के साथ केवल 91 रन बनाए। उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला। वहीं विराट कोहली की भी ओर से खराब बल्लेबाजी देखी गई। उन्होंने 3 मैच की 6 पारियों में 15.50 की खराब औसत के साथ 93 रन बनाए। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ