हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

जब रॉबर्ट वाड्रा को आया बीजेपी से ऑफर! जानिए सवाल पर क्या बोले प्रियंका गांधी के पति

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा राजनीति में उतरने और चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके हैं। हाल ही में News 24 को दिए इंटरव्यू में जब उनसे सवाल पूछा गया कि क्या उन्हें बीजेपी से भी पार्टी में शामिल होने का ऑफर मिला है? तो पढ़िए उन्होंने क्या जवाब दिया।

विज्ञापन
रॉबर्ट वाड्रा

Loksabha Election: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। हाल ही में News 24 को दिए इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें किसी अन्य दल से भी राजनीति में उतरने का ऑफर मिला है? इस पर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि कई लोगों ने ऑफर दिया है। बीजेपी की तरफ से भी ऑफर आया। वाशिंग मशीन के लिए भी ऑफर आया, इसके बाद केस बंद करने की बात कही गई । हालांकि रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि मैं कांग्रेस छोड़कर कहीं नहीं जाऊंगा। मैं अपनी सास (सोनिया गांधी) का सम्मान करता हूं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें