Pashupati Kumar Paras

Video: किसके 'दबाव' में दिया गया लोजपा पार्टी कार्यालय खाली करने का आदेश!

Pashupati Kumar Paras: नोटिस में साफ कहा गया है कि अगर तय समयसीमा में बंगला खाली नहीं किया गया तो विभाग उसे जबरन खाली कराने की कार्रवाई करेगा।

Pashupati Paras Ordered To Vacate Bungalow: पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोजपा के सुप्रीमो पशुपति कुमार पारस को पार्टी कार्यालय (सरकारी बंगला) खाली करने का नोटिस दिया गया है। पटना भवन निर्माण विभाग द्वारा दिए इस नोटिस में उन्हें सात दिन के अंदर कार्यालय खाली करने को कहा गया है। इससे पहले भी भवन निर्माण विभाग ने 22 अक्टूबर को पार्टी कार्यालय खाली करने का निर्देश दिया था।

हालिया नोटिस में साफ कहा गया है कि अगर तय समयसीमा में बंगला खाली नहीं किया गया तो विभाग उसे जबरन खाली कराने की कार्रवाई करेगा। इस नोटिस का मीडिया में जवाब देते हुए शुक्रवार को रालोजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने कहा कि पार्टी राज्य कार्यालय आवास का आवंटन रद करना भवन निर्माण विभाग द्वारा नियम संगत नहीं है। विभाग का नोटिस चुनाव आयोग एवं राज्य मंत्रिमंडल के फैसले के विपरीत है। आवंटन का केस कोर्ट में लंबित है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कोर्ट का इस मुद्दे पर फैसला आने की बजाय किसी के दबाव में पार्टी कार्यालय खाली करने का आदेश दिया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ