'हम सब से ड्रोन हमले की बात छिपाई', मोहसिन नकवी की गिरी हुई हरकत का खुलासा

India-Pakistan के बीच तनाव की वजह से PSL 2025 को स्थगित कर दिया गया है। इसको लेकर अब बांग्लादेशी क्रिकेटर रिशाद हुसैन ने बड़ा खुलासा किया है।

Rishad Hossain Mohsin Naqvi

PSL 2025: भारत पाकिस्तान के बीच जारी तनाव की वजह से पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2025 को स्थगित किया जा चुका है। दोनों देशों के बीच तनाव की वजह से इस टूर्नामेंट को दुबई में शिफ्ट किया जाना था, लेकिन यूएई ने इसके लिए मना कर दिया, जिसके बाद टूर्नामेंट को अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड कर दिया गया। इस टूर्नामेंट में खेलने वाले बांग्लादेशी क्रिकेटर रिशाद हुसैन ने अब बड़ा खुलासा किया है, जहां उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चीफ मोहसिन नकवी की गिरी हुई हरकत का खुलासा किया है।

उन्होंने बताया, ‘रावलपिंडी स्टेडियम में अटैक के बाद विदेशी खिलाड़ियों की एक मीटिंग बुलाई थी। इस दौरान उन्होंने एक दिन पहले ही हुए ड्रोन हमले की बात हमसे छुपाई। वो विदेशी खिलाड़ियों की जान जोखिम में डालकर बचे हुए मैचों को कराची में आयोजित करने पर जोर लगा रहे थे। लेकिन कोई भी उनकी बात नहीं माना। सभी दुबई जाने की जिद पर अड़े रहे। तब जाकर उन्होंने अपना फैसला बदला था।’

अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ