IND vs ENG: इंग्लैंड में जो कोई नहीं कर सका वो Rishabh Pant ने कर दिखाया, नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड
Author: News24 हिंदी
Jun 21, 2025 06:52 PM IST
---विज्ञापन---
Rishabh Pant Century: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ऋषभ पंत का बल्ला जमकर बोला। पंत ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का सातवां शतक जमाया। कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 209 रन की शानदार साझेदारी निभाई। पंत ने 178 गेंदों का सामना करते हुए 134 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान पंत ने 12 चौके और 6 गगनचुंबी सिक्स जमाए।
पंत के बल्ले से इंग्लैंड की सरजमीं पर यह तीसरा शतक निकला है। ऋषभ के अलावा कोई भी विदेशी विकेटकीपर बल्लेबाज इंग्लिश धरती पर एक से ज्यादा सेंचुरी नहीं लगा सका है। भारत की ओर से बतौर विकेटकीपर सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अब पंत के नाम दर्ज हो गया है। ऋषभ ने एमएस धोनी का रिकॉर्ड चकनाचूर कर डाला है। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।