---विज्ञापन---

VIDEO: रिंकू सिंह ने खरीदा करोड़ों का बंगला, 13 करोड़ मिलते ही बदली किस्मत!

Rinku Singh: आईपीएल 2025 से पहले रिंकू सिंह ने अपना नया आशियाना बनाया है। उन्होंने करोड़ों रुपये में इस घर को खरीदा है।

---विज्ञापन---

Rinku Singh: आईपीएल 2025 को लेकर सभी फ्रंचाइजियां तैयारियों में जुट चुकी हैं। सऊदी अरब के जेद्दा शहर में इस बार मेगा ऑक्शन की महफिल सजने वाली है। सभी फ्रेंचाइजियों नें 31 अक्टूबर को ही अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी थी। केकेआर ने 6 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिसमें रिंकू सिंह, आंद्रे रसल, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नारेन, हर्षित राणा और रमनदीप सिंह शामिल हैं।

आईपीएल 2025 के लिए रिंकू सिंह को केकेआर ने 13 करोड़ रुपये दिए हैं। हालांकि सीजन की शुरुआत से पहले रिंकू सिंह ने अलीगढ़ में नया घर खरीदा है, जिसकी कीमत 3.5 करोड़ रुपये है। घर में जिम के अलावा स्विमिंग पूल और कई सुख सुविधा की चीजें मौजूद हैं। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs SA: भारतीय टीम के आगे ढेर हुए अफ्रीकी शेर, ये 3 खिलाड़ी बने जीत के हीरो

 

---विज्ञापन---

First published on: Nov 16, 2024 02:31 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola