Rinku Singh: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह फिलहाल कमबैक करने का प्रयास कर रहे हैं. जिसके कारण ही वो घरेलू क्रिकेट में खेलते हुए नजर आ रहे हैं. रिंकू अब उत्तर प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी 2026-27 में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. इस सीजन में उन्होंने अब तक 2 शतक भी जड़ चुके हैं. हालांकि इसके बाद भी रिंकू को टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिल पा रहे हैं. जिसके बारे में पूर्व भारतीय खिलाड़ी और यूपी के हेड कोच ज्ञानेंद्र पांडे ने न्यूज 24 से खुलकर बात की है.
रिंकू सिंह को टेस्ट में खेलते हुए देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
पूर्व भारतीय खिलाड़ी और उत्तर प्रदेश के हेड कोच ज्ञानेंद्र पांडे ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 की तैयारियों को लेकर न्यूज 24 से बात की है. जहां पर जब उनसे रिंकू सिंह को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा, ‘उनके (रिंकू सिंह) के रहने से हमारी टीम बहुत मजबूत है. उन्होंने 2 शतक बनाए अभी…बिहार के खिलाफ बनाया और गोवा के खिलाफ. वो बहुत ही समझदार खिलाड़ी है. उनको पता है कि कैसा प्रदर्शन करना है. कैच भी बहुत अच्छा पकड़े हैं पुडुचेरी के खिलाफ, वो इन्वॉल्व रहते हैं.’
स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के टेस्ट में खेलने को लेकर हेड कोच ने कहा, ‘रिंकू सिंह ने हमेशा ही रन बनाए हैं, चाहे टी-20 हो. टी-20 में जो रिस्क लेकर रन बना सकता है, वो बाकी में आसानी से खेल सकता है. वो रणजी ट्रॉफी में भी रन बनाते हैं. वो शुरू से ही रन बनाते हुए आ रहे हैं. ये तो लाइव टेलीकास्ट ज्यादा टी-20 का आ रहा है, तो टी-20 में वो स्टार है. टेस्ट मैच में भी वो बहुत अच्छा खिलाड़ी है. अभी 2 शतक तो मेरे सामने ही बना दिए. वो हर किसी फॉर्मेट में खेल सकता है.’ इसके अलावा भी उन्होंने अपनी टीम से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए हैं.
ये भी पढ़ें: IPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी, 17 नवंबर को सभी फ्रेंचाइजी लेंगी बड़ा फैसला
संबंधित खबरें
रामलीला की भीड़ पर झगड़ा क्यों? कहां से आया घुसपैठियों का आंकड़ा
1 hr agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
9 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
10 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
14 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
1 day agoनीता अंबानी के 'अनंत आश्रय' में मिलेगा जीवनभर का सहारा
1 day agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines