Rinku Priya Saroj Love Story: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह की युवा सांसद प्रिया सरोज से सगाई हो गई है। दोनों ने जिंदगी की नई इनिंग की तरफ पहला कदम लखनऊ में बढ़ाया। रिंकू-प्रिया की रिंग सेरेमनी में क्रिकेट से लेकर राजनीति के कई दिग्गज सितारे शामिल हुए। रिंकू के अंगूठी पहनाते ही प्रिया की आंखों से आंसू छलक पड़े। हालांकि, इन दोनों की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है।
रिंकू और प्रिया की पहली मुलाकात साल 2023 में हुई थी। एक साथी खिलाड़ी की शादी में शामिल होने रिंकू दिल्ली पहुंचे थे। दोस्त ने रिंकू की पहचान एक परिचित से कराई, तो उसी परिचित इंसान ने भारतीय क्रिकेटर को पहली बार प्रिया सरोज से मिलाया। बस इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई और एक-दूसरे को जानने का सिलसिला धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगा। रिंकू और प्रिया अक्सर मिलने लग गए और जल्द ही बातचीत घर तक पहुंच गई। इसी साल 18 नवंबर को कपल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
6 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
8 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
11 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
23 hrs agoनीता अंबानी के 'अनंत आश्रय' में मिलेगा जीवनभर का सहारा
1 day agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoदिल्ली से हरियाणा तक BJP का शक्ति प्रदर्शन, क्या होगा मुद्दा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines