---विज्ञापन---

Video: झारखंड की झांकी ने जीता दिल, ‘रतन टाटा’ को इस तरह से दी श्रद्धांजलि

Video: गणतंत्र दिवस 2025 पर नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर झारखंड की झांकी ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। क्योंकि इसके जरिए रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी गई, साथ ही नारी शक्ति का प्रदर्शन भी किया गया।

Video: गणतंत्र दिवस 2025 के जश्न में कर्तव्य पथ देश के अलग-अलग राज्यों की झांकियां देखने को मिलीं। इसमें एक झांकी ऐसी थी जिसपर लोगों की नजर ठहर गई। क्योंकि इस झांकी ने एक बार फिर से सबके दिलों में बसने वाले रतन टाटा की याद दिला दी। इस झांकी को रतन टाटा को श्रद्धांजलि देते हुए डिजाइन किया गया था। झांकी में उनके स्टेच्यू के अलावा नारी शक्ति की झलक भी देखने को मिली।

झारखंड की झांकी का मुख्य आकर्षण ‘स्टील सिटी’ के नाम से जाना जाने वाला शहर जमशेदपुर रहा। शहर के विकास में उद्योगपति रतन टाटा का बहुत बड़ा योगदान रहा है। जिसको याद करते हुए झारखंड की झांकी के जरिए कर्तव्य पथ पर रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी गई। इस झांकी में नारी शक्ति की झलक भी देखने को मिली, जिसमें कुछ लड़कियां लैपटॉप हाथ में लिए दिख रही हैं। पूरी जानकारी के लिए वीडियो देखें।

---विज्ञापन---

ये भी देखें: Video: दिल्ली में बीजेपी-आप में कांटे की टक्कर, जनता ने बताया क्या है ‘माहौल’?

First published on: Jan 26, 2025 01:36 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola