
IPL 2025: KKR के खिलाफ ऐसी हो सकती है RCB की प्लेइंग 11, बदल जाएगी सलामी जोड़ी?
Edited By Alsaba Zaya

Edited By Alsaba Zaya
RCB vs KKR: आईपीएल 2025 2.0 की शुरुआत 17 मई से होने जा रही है। सीजन का मैच नंबर 58 आरसीबी बनाम केकेआर के बीच खेला जाएगा। आरसीबी प्लेऑफ में पहुंचने की दहलीज पर है, जबकि केकेआर का पहुंचना मुश्किल नजर आ रहा है। केकेआर के खिलाफ आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव हो सकता है। सलामी जोड़ी के रूप में विराट कोहली के अलावा फीलिप साल्ट को मौका मिलने की उम्मीद है, जबकि जैकब बेथल का पत्ता साफ हो सकता है।
मिडिल ऑर्डर में मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार, क्रुणाल पांड्या, जितेश शर्मा मोर्चा संभाल सकते हैं, जबकि लोअर मिडिल ऑर्डर में रोमारियो शेफर्ड और टिम डेविड मोर्चा संभाल सकते हैं। वहीं स्पिन गेंदबाजी विभाग में सुयश शर्मा के अलावा क्रुणाल पांड्या नजर आ सकते हैं। तेज गेंदबाजी विभाग में भुवनेश्वर कुमार और यश दयाल को मौका मिलने की संभावना है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: