---विज्ञापन---

IPL 2025: दिल्ली के खिलाफ ऐसी हो सकती है आरसीबी की प्लेइंग 11, इन खिलाड़ियों को मौका!

RCB vs DC: 10 अप्रैल को आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। आरसीबी की प्लेइंग इलेवन कुछ इस प्रकार हो सकती है।

---विज्ञापन---

RCB vs DC: 10 अप्रैल को आईपीएल 2025 का कारवां बेंगलुरु पहुंचेगा, जहां पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में चल रही हैं। आरसीबी ने अब तक खेले गए 4 मैच में 3 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि दिल्ली ने खेले गए 3 मैचों को अपने नाम किया है। दिल्ली के खिलाफ आरसीबी की प्लेइंग इलेवन पर नजर डालें तो सलामी बल्लेबाज की भूमिका फिलिप साल्ट और विराट कोहली संभाल सकते हैं। मिडिल ऑर्डर में देवदत्त पडिक्कल के अलावा रजत पाटीदार मोर्चा संभाल सकते हैं।

लोअर मिडिल ऑर्डर में लियाम लिविंगस्टोन जितेश शर्मा और टिम डेविड नजर आ सकते हैं, जबकि गेंदबाजी विभाग का जिम्मा क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड के अलावा यश दयाल को मिल सकता है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Apr 10, 2025 02:18 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola