---विज्ञापन---

Video: RBI का नया ऐलान! Small Finance Bank भी दे सकेंगे UPI पर Loan, जानें प्रोसेस

Video: आरबीआई के नए ऐलान के बाद अब UPI का इस्तेमाल करने वाले लोगों को आसानी से लोन मिल सकेगा। RBI ने कहा कि Small Finance Bank अपने ग्राहकों को प्री-अप्रूव्ड क्रेडिट लाइनें दे सकेंगे।

Video: शुक्रवार 6 दिसंबर को मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के बाद RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने एक बड़ा ऐलान किया। जिसमें कहा गया कि लघु वित्त बैंकों (small finance banks) को अब यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) के जरिए प्री-अप्रूव्ड क्रेडिट लाइनें देने की अनुमति दी जाएगी। इस कदम का उद्देश्य छोटे व्यवसायों और ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के लोगों समेत वंचित समूहों का समर्थन करना है। इसके जरिए अब UPI यूज करने वाले लोगों को भी आसानी से लोन मिल सकता है।

आपको बता दें कि ऐसा फैसला सितंबर 2023 में लिया गया था। इस दौरान RBI ने कमर्शियल बैंकों (Scheduled Commercial Banks) को प्री-अप्रूव्ड क्रेडिट लाइनों को यूपीआई खातों से जोड़ने की इजाजत दी थी। इस वक्त यह सुविधा एसएफबी, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों और भुगतान बैंकों के लिए नहीं रखी गई थी। पूरी जानकारी वीडियो में देखिए।

---विज्ञापन---

ये भी देखें: Video: शुक्र-गुरु की कृपा से 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, कार-प्रॉपर्टी खरीदने के योग!

First published on: Dec 06, 2024 08:51 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola