Ratlam: मध्यप्रदेश के रतलाम से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कथित मुस्लिम बच्चों की पिटाई और उनसे जबरन जयश्री राम के नारे लगवाने का दावा किया गया है। हालांकि ये वीडियो करीब एक माह पुराना बताया जा रहा है। हाल ही में सोशल मीडिया पर ये वायरल हुआ है, जिसके बाद मध्यप्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जहां सरकार मामले में FIR दर्ज करने और एक आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही हैं। वहीं, AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी समेत अन्य विपक्षी पार्टियों ने इस मामले में बीजेपी सरकार को घेरा है।
बताया जा रहा है कि ये वीडियो करीब डेढ़ माह पूर्व का है। जहां तीन मुस्लिम बच्चों को कुछ युवकों ने सिगरेट पीते हुए पकड़ा था। युवकों ने बच्चों की पिटाई लगाई, पीटते हुए उनका वीडियो बना लिया और आरोप है कि इसी दौरान युवकों ने बच्चों से धार्मिक नारे लगवाए थे। वीडियो वायरल होने पर कुछ लोगों ने स्थानीय थाने पर प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस के अनुसार इस मामले में एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर सुधार गृह भेज दिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
संबंधित खबरें
नीता अंबानी के 'अनंत आश्रय' में मिलेगा जीवनभर का सहारा
1 hr agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
2 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
8 hrs agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
11 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
11 hrs agoदिल्ली से हरियाणा तक BJP का शक्ति प्रदर्शन, क्या होगा मुद्दा?
23 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
1 day agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
1 day agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines