रामजीलाल सुमन के बयान पर लखनऊ में बवाल, पुलिस से भिड़े करणी सेना के कार्यकर्ता

रामजीलाल सुमन के बयान को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने राजधानी लखनऊ में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सांसद को माफी मांगनी होगी।

Ramjilal Suman Rana Sanga Controversy

सपा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा राणा सांगा को लेकर आज लखनऊ में क्षत्रिय समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। करणी सेना से जुड़े कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेंडिंग लगाकर रोकने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर आगे निकल गए। इससे पहले सोमवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा था अगर सपा सांसद रामजीलाल को कुछ भी हुआ तो सीएम योगी इसके लिए जिम्मेदार होंगे।

बता दें कि रामजीलाल सुमन ने बीते दिनों संसद सत्र के दौरान राणा सांगा पर विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद उनके आगरा स्थित घर पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने धावा बोल दिया था। इस दौरान पत्थरबाजी से सांसद के घर में काफी तोड़फोड़ हुई थी। इसके बाद अगले दिन रामजीलाल ने सपा अध्यक्ष के कहने पर यूटर्न लिया था। आइये वीडियो के जरिए जानते हैं पूरा मामला…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ